Madhya Pradesh Board Blueprint 2021-22, Download, Points, Features (मध्य प्रदेश बोर्ड ब्लूप्रिंट 2021-22, डाउनलोड)
दोस्तों बोर्ड की परीक्षा छात्र छात्राओं के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण परीक्षा होती है। इनमें आए बदलाव या अपडेट के बारे में स्टूडेंट्स को हमेशा अपडेटेड रहना चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए, हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से हम मध्य प्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय के द्वारा दी गई मध्य प्रदेश बोर्ड ब्लूप्रिंट 2021-22 के बारे में बात करेंगे। यह ब्लूप्रिंट उस सिलेबस को साझा करेगा जो कोरोना काल में अपडेट किया गया है। कोरोना के कारण नियमित क्लासेज नही हो पाई हैं जिनके कारण सिलेबस में कटौती की गई है। तो आइए इस ब्लू प्रिंट के बारे में विस्तार से जानें।

Table of Contents
मध्य प्रदेश बोर्ड ब्लूप्रिंट 2021-22 (Madhya Pradesh Board Blueprint 2021-22)
किसी भी बोर्ड परीक्षा में परीक्षा के सिलेब्स को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई ब्लूप्रिंट का एक अहम योगदान होता है। ब्लू प्रिंट स्टूडेंट्स को ये बताती है कि किस टॉपिक का कितना महत्व रहेगा, प्रत्येक विषय में मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन कैसे होगा, कितने छोटे और कितने बड़े प्रश्न आएंगे इत्यादि। विद्यार्थियों के लिए ये जरूरी है कि परीक्षा में बैठने से पहले एक बार ब्लू प्रिंट पर नजर अवश्य दोहराए।
मध्य प्रदेश बोर्ड ब्लूप्रिंट से संबंधित मुख्य बिंदु (Madhya Pradesh Board Blueprint Highlights)
नाम | मध्य प्रदेश बोर्ड ब्लूप्रिंट |
द्वारा | मध्य प्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय |
एमपी बोर्ड लिंक | http://mpbse.nic.in/ |
रेफरेंस लिंक | लिंक |
मध्य प्रदेश बोर्ड ब्लूप्रिंट की विशेषताएं (Madhya Pradesh Board Blueprint Features)
- मध्य प्रदेश बोर्ड ब्लूप्रिंट द्वारा सिलेब्स को समझाया गया है। कोरोना काल में नियमित रूप से क्लासेज नही हो पाए थे। इसलिए सिलेब्स छोटा किया गया है।
- मध्य प्रदेश बोर्ड ब्लूप्रिंट कक्षा नौ से बारहवीं तक के लिए निकाली गई है।
- मध्य प्रदेश बोर्ड ब्लूप्रिंट में हर विषय से कुछ चैप्टर्स घटाए गए हैं।
- मध्य प्रदेश बोर्ड ब्लूप्रिंट को पढ़ने से मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन के बारे में जानने में मदद मिलेगी।
मध्य प्रदेश बोर्ड ब्लूप्रिंट डाउनलोड (How to Download Madhya Pradesh Board Blueprint)
मध्य प्रदेश बोर्ड ब्लूप्रिंट को नौवीं से बारहवीं तक के लिए निकाला गया है। छात्र मध्य प्रदेश बोर्ड ब्लूप्रिंट को मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है। हम इस आर्टिकल के माध्यम एक और लिंक दे रहे हैं जिसपर क्लिक कर के ब्लूप्रिंट्स को डाउनलोड किया जा सकता है।
अन्य पढ़ें –