MP Board Class 12th Political Science Preparation 2021-22(एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं पॉलिटिकल साइंस(Political Science) 2021-2022 तैयारी)

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं पॉलिटिकल साइंस तैयारी, महत्व, सिलेब्स (MP Board Class 12th Political Science Preparation, Important, Syllabus in Hindi)

भारत में हर साल छात्र-छात्राएं विभिन्न बोर्ड की परीक्षाएं देते हैं जैसे यूपी बोर्ड, बिहार बोर्ड, एमपी बोर्ड, महाराष्ट्र बोर्ड इत्यादि। यदि आप एमपी बोर्ड से अपने बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं तो आइए बात करते हैं इस बोर्ड से जुड़ी सभी जरूरी बातों के बारे में। एक सबसे महत्वपूर्ण और लाभदायक जानकारी आपको बता दें कि एमपी बोर्ड ने सिलेबस की कटाई की है जो आपकी बोर्ड की परीक्षा के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध होने वाला है। वैसे तो सभी विषय बहुत इंपोर्टेंट है। मगर हम इस आर्टिकल में कक्षा बारहवीं पॉलिटिकल साइंस की तैयारी करने के बारे में बात करेंगे। एमपी बोर्ड ने आर्ट्स स्ट्रीम के सिलेबस को भी काफी कमकर दिया है। 

यदि आप पॉलिटिकल साइंस के विषय की एक अच्छी तैयारी करने के सही तरीके को जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के साथ अंत तक जुड़े रहें। हम आर्टिकल के माध्यम से आपको एमपी बोर्ड कक्षा बारहवीं के पॉलिटिकल साइंस विषय की तैयारी कैसे करें इसके बारे में बताएंगे। 

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं पॉलिटिकल साइंस 2021-2022 महत्व ( MP Board Class 12th Political Science Importance)

पॉलिटिकल साइंस आर्ट स्ट्रीम के विद्यार्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह एक ऐसा विषय है जिसकी तैयारी अगर समय से और सही तरीके से की जाए तो आप इस विषय में बहुत अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। इस विषय में आपको चीजों के घटित होने की तारीख और उनसे जुड़े महत्व के बारे में ज्यादा पूछा जाता है जिससे आपको इसके टॉपिक्स के बारे में लिखने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। 

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं पॉलिटिकल साइंस 2021-2022 की तैयारी कैसे करें(How to prepare MP Board Class 12th Political Science 2021-2022)

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं पॉलिटिकल साइंस की तैयारी करने के लिए आप निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें: 

  • एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं पॉलिटिकल साइंस की तैयारी आपको समय से ही शुरु कर देनी चाहिए।
  • सबसे पहले आप यह देख ले कि सिलेबस में क्या क्या आ रहा है और फिर सिलेबस के मुताबिक अपनी पढ़ाई समय से और जोर-शोर से शुरू कर दें।
  • सभी चैप्टर्स को भाग में बैठकर छोटे-छोटे पार्ट्स में पढ़ने की कोशिश करें जिससे आपको लंबे समय तक और सही तरीके से चीजें याद रहेंगी।
  • परीक्षा नजदीक आने से कुछ दिन पहले ही पॉलिटिकल साइंस के मॉडल पेपर्स को सॉल्व करना चालू कर दें। 
  • चैप्टर्स के टॉपिक से कैसे क्वेश्चन आते हैं मॉडल पेपर से आपको इन सब का अंदाजा लग जाएगा। 
  • प्रैक्टिस करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप कौन से प्रश्न को समझने के लिए कितना समय लगा रहे हैं और फिर उसे लिखने में कितना समय लग रहा है। उसी हिसाब से अपना टाइम मैनेजमेंट करें।
  • परीक्षा के कुछ दिन पहले जब आप मॉडल पेपर सॉल्व करने लगेंगे तब साथ ही साथ अपने सभी चैप्टर्स का रिवीजन भी करते रहें।
  • रिवीजन करना बहुत ही आवश्यक है क्योंकि रिवीजन करने से परीक्षा में वाकई अच्छे अंक प्राप्त हो सकते हैं। 

कौन-कौन से चैप्टर्स नहीं पढ़ने होंगे(हटाया हुआ सिलेबस)( Reduced Syllabus)

पॉलिटिकल साइंस की तैयारी करने के लिए आपको इस बात का पता होना बहुत ही आवश्यक है कि परीक्षा में कौन-कौन से चैप्टर आएंगे। एमपी बोर्ड ने आर्ट स्ट्रीम के सिलेबस को भी काफी कम किया है जिसमें सभी विषयों में से कुछ चैप्टर्स हटा दिए गए हैं। तो आइए देखते हैं पॉलिटिकल साइंस से कौन-कौन से चैप्टर आपको नहीं पड़ने होंगे:

स्वतंत्र भारत में राजनीति(भाग 1)- सबसे पहले बात करते हैं पहली किताब की रानी भाग-1 की। भाग 1 में से अध्याय 7, 8 और 9 को हटा दिया गया है। इनमें से अध्याय 7 में जो चैप्टर हटा दिया गया है वह है: जन आंदोलन का उदय, चिपको आंदोलन और नर्मदा बचाओ आंदोलन, अध्याय 8 में: क्षेत्रीय आकांक्षाएं- जम्मू कश्मीर और अलगाववादी आंदोलन और अध्याय 9 में भारतीय राजनीति में नाम बदलाव, सांप्रदायिकता, धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र

समकालीन विश्व में राजनीति(भाग 2)- भाग 2 में से अध्याय 8 और 9 को हटा दिया गया है जो आपको नहीं पढ़ने हैं। अध्याय 8 में शामिल हैं पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन अध्याय 9 में जिस चैप्टर को हटा दिया गया है वह है: वैश्वीकरण।

एमपी बोर्ड ऑफिशल वेबसाइट(MP Board Class Official Website) 

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की पॉलिटिकल साइंस से जुड़े कोई भी अपडेट को जानने के लिए आप इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। हम इस बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट आपको नीचे दी गई लिंक में दे रहे हैं: 

ऑफिशियल वेबसाइट

एमपी बोर्ड सिलेबस लिंक(MP Board Syllabus Link)

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं पॉलिटिकल साइंस के पूरे सिलेबस को देखने के लिए और उसे डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दी गई एमपी बोर्ड की इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। इस लिंक में आपको वैसे तो सभी विषयों के सिलेबस की जानकारी मिल जाएगी। उन्हीं विषयों के साथ इस लिंक में पॉलिटिकल साइंस विषय की सिलेबस भी दी गई है इसलिए आपको इस लिंक में पॉलिटिकल साइंस के विषय की जानकारी भी प्राप्त हो जाएगी: 

सिलेबस लिंक

अन्य पढ़े-

  1. MP Board 12th Sanskrit Preparation
  2. MP Board 12th Hindi Prepartion
  3. MP Board 12th Preparation and Model Papers
  4. MP Board 12th Preparation Tips